Realme 9 सीरीज में चार स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, प्रमुख फीचर्स भी सामने आये

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रियलमी जल्द ही रियलमी 9 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। Realme India और यूरोप के CMO फ्रांसिस वोंग ने सितंबर में 2022 में Realme 9 सीरीज के आने की पुष्टि की। इस सीरीज में चार मॉडल Realme 9, Realme 9 Pro, Realme 9 Pro+/Max और Realme 9i शामिल होंगे। कंपनी इस सीरीज को फरवरी में भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

रियलमी 9 सीरीज के रियलमी 9 प्रो+ स्मार्टफोन से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर RMX3393 के साथ Realme 9 Pro+ को कैमरा FV5 डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है।

Realme 9 Pro+ के संभावित फीचर्स
एक लीक में फोन के कैमरा फीचर्स सामने आये हैं। नई लिस्टिंग के अनुसार, Realme 9 Pro+ में f/1.8 अपर्चर वाला 2.6MP का रियर कैमरा मौजूद होगा। वहीं, 72.4 हॉरिजॉन्टल डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 57.6-डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू होगा। इसके अलावा, प्राइमरी कैमरा की इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाजेशन और आईएसओ रेंज 100 से 6400 के बीच हो सकती है। 

फ्रंट कैमरे की बात करें तो लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में f/2.5 अपर्चर वाला 4.0MP सेंसर, 67 डिग्री हॉरिजॉन्टल फील्ड ऑफ व्यू और 52.9 डिग्री वर्टिकल फील्ड ऑफ व्यू होगा। बता दे कि Realme 9 Pro+ को IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर RMX3393 के साथ देखा गया था। Realme 9 सीरीज के बाकी फोन्स की तुलना में इसमें कुछ हाई-एंड स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। Realme 9 Pro+ को मॉडल नंबर RMX3491 के साथ Realme 9i के साथ EEC पोर्टल पर भी देखा गया था।
बता दें कि फिलहाल कंपनी ने अभी तक इस सीरीज के लॉन्च की टाइमलाइन घोषित नहीं की है। लेकिन हम इस सीरीज को भारत में अगले साल फरवरी में देख सकते हैं।