संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय जेतपुरा में निशुल्क साइकिल वितरण सरपंच पवन वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कक्षा 9 व 10 की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए बालिका शिक्षा हेतु सरपंच पवन वर्मा ने पंचायत के प्रयासों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सांवरमल कुड़ी, प्रधानाध्यापक चेतराम वर्मा, अध्यापक विनोद, ममता, धर्मेंद्र देवठिया, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।