गौतम के जन्मदिन पर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

गौतम के जन्मदिन पर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण,रक्तदान,फल एवं वस्त्र वितरण के हुए कई आयोजन

सामाजिक संगठनो तथा क्रांगेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न पार्को मे पौधे रौप वृक्ष बनने तक देख-रेख का लिया संकल्प

ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 04 अगस्त , राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी राखी गौतम के जन्मदिन पर आज जनसेवार्थ की सोच रखते हुऐ। आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन रिको सामुदायिक भवन,इन्द्रविहार कोटा मे सम्पन्न हुआ। शिविर मे आंगन्तुक महिला-पुरूषो,सामाजिक संस्थाओं,व्यापारीगण सहित अनेक जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर मे आकर राखी गौतम को बुके(पुष्पगुच्छ) भेंट कर तथा माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाऐं दी।
इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर मे कोटा शहर के अधिकांश महिला-पुरूषो द्वारा चिकित्सा शिविर मे भाग लिया गया। इनके द्वारा शहर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा के लाभ बताते हुऐ लोगो का निशुल्क जांच की गई। इस दौरान शुगर,बीपी,थाईराईड,अस्थमा,सहित अनेक बिमारियों से पीडित मरीजो को उचित मार्गदर्शन सहित बिमारी से निजात हेतु उपयोगी आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी निशुल्क किया गया। शिविर मे लगभग 2500 से अधिक महिला-पुरूषो द्वारा शिविर का लाभ प्राप्त किया।
साथ ही वार्ड संख्या 66 से पार्षद शालिनी गौतम द्वारा शिव ज्योति काॅन्वेट स्कूल,महावीर नगर विस्तार योजना कोटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकताओं द्वारा लगभग 500 यूनिट से अधिक रक्तदान एकत्रित किया गया। राजकीय वाणिज्य महाविधालय के छात्र नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर जन्मदिन मनाया गया। इसी के साथ जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व छात्रसघं अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा द्वारा स्वामी विवेकानन्द नगर स्थिति वृद्वाश्रम में वृद्वजनों को भोजन कराकर गौतम के दीर्घायु की कामना की। इसी के साथ कोटा के विभिन्न क्षेत्रो में सामाजिक संस्था तथा सामाजिक संगठनों की देखरेख मे पोधारोपण किया गया।
इस शुभदिन के अवसर पर लाडपुरा पंचायत समिति प्रधान नईममुद्दिन गुड्डु, नगर निगम कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष पण्डित गोविन्द शर्मा,वार्ड पार्षदों सहित,कांग्रेस के पदाधिकारीगण,युवानेता व कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।