आयुर्वेद चिकित्सालय में हुआ गुरु पुष्य नक्षत्र पर निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन
बारां, 21 फरवरी। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरु पुष्प नक्षत्रीय निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ निवेश ने आयुर्वेद व्यापार संघ सदस्यों के साथ आयुर्वेद देव भगवान धन्वंतरि का दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। चिकित्सालय प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बारां में पुष्य नक्षत्र पर 0 से 16 वर्ष के बच्चों को सुवर्णप्राशन कराया गया। जिससे बच्चो के मस्तिष्क का विकास साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाने वाला बताया गया। इसका सेवन करने से बच्चों में होने वाली मोसमी व सामान्य बीमारियों सर्दी जुकाम खांसी टॉन्सिल आदि से बचा जा सकता है।
डॉ गिरधर गोपाल मालव ने स्वर्ण प्राशन के महत्व को आमजन को बताया। शिविर प्रभारी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन शिविर में 109 बच्चों ने आयुर्वेद मौखिक टीकाकरण चिकित्सा सुविधा से लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ विनोद नागर, दिनेश नागर, सरोज कुमारी, सोनिया कुमारी, शिवकुमार ने सेवाएं दी।