स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी सैय्यद मोहम्मद शरफुद्दीन कादरी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी सैय्यद मोहम्मद शरफुद्दीन कादरी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई


कोटा 25 दिसंबर, 
स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी सैय्यद मोहम्मद शरफुद्दीन कादरी एक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गांधीवादी कार्यकर्ता थे और यूनानी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक थे वह 1930 के नमक मार्च में गांधी जी के साथ कटक जेल में ब्रिटिश शासन द्वारा कैद किए जाने पर भारतीय नेता के साथ जेल में रहे इन्ही कारनामों की बुनियाद पर भारत सरकार ने उन्हें पदम भूषण के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया कादरी हिक्मते बंगाल के संस्थापक थे यह विचार छत्रपुरा तालाब विज्ञान नगर स्थित मदरसा उरूजुल बनत में आयोजित सय्यद शरफुद्दीन कादरी के जयंती के मौके पर कही इस मौके पर मौलाना सादिर हुसैन सलीम भारती निजामुद्दीन अब्बासी ने भी संबोधित किया सभी ने कादरी की बारगाह में खिराजे अकीदत पेश किया