जयपुर। सैमसंग 14 जुलाई को भारत में Galaxy M13, Galaxy M13 5G को Amazon के जरिए लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले की इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतें लीक हो गई हैं। साथ ही फोन के बारे में मुख्य जानकारी भी हासिह हुई हैं। साइट से पता चला कि 4G और 5G दोनों वैरिएंट में 12GB रैम और 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, गैलेक्सी M13 4G वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और 5G वेरिएंट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त, यह भी पुष्टि की गई है कि स्मार्टफोन काले, हरे और भूरे रंग के विकल्पों में उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy M13 को 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले और 50MP कैमरों के साथ लॉन्च किया गया
सैमसंग गैलेक्सी M13 4G, गैलेक्सी M13 5G की संभावित कीमत
टिप्सटर पारस गुगलानी ने TechYorker के सहयोग से खुलासा किया कि आगामी Samsung Galaxy M13 4G हैंडसेट दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये हो सकती है।
दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी M13 5G भी दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत आपको 14,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये हो सकती है। स्मार्टफोन के एक्वा ग्रीन, मिडनाइट ब्लू और स्टारडस्ट ब्राउन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।
संभावित फीचर्स
5G वैरिएंट में 6.5-इंच LCD डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 5MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, यह 12GB रैम की पेशकश करेगा और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन के एंड्रॉइड 12 पर आधारित वन यूआई 4.1 पर चलने की उम्मीद है।