सुरेंद्र कुमार बिंदल
जयपुर |
अग्रवाल समाज मालवीय नगर के अग्रसेन भवन में साईं कालीन के समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि पाल अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार भास्कर, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार बिंदल, जुगल किशोर अग्रवाल, मुरारी लाल गर्ग, एवं महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया एवं पुष्प चढ़ाएं समाज के अगर बंधुओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों पर प्रकाश डाला |