Baran: गांधीवादी विचारकों ने सत्य, अंिहंसा व सर्वधर्म सद्भाव का दिया संदेश जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समारोह आयोजित
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
अहिंसा परमो धर्म - प्रमोद जैन भाया,
गांधीवादी विचारकों ने सत्य, अंिहंसा व सर्वधर्म सद्भाव का दिया संदेश
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समारोह आयोजित
बारां, 1 फरवरी। खान, पेट्रोलियम एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के तहत देश को सत्य व अहिंसा की राह के माध्यम से आजादी दिलवाई। महात्मा गांधी का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है वे अपने जीवन मूल्यों, आदर्शों के माध्यम से सदैव अमर रहेंगे। गांधी का अहिंसा का सिद्धान्त अनुकरणीय है, अहिंसा परमो धर्म है और जैन मुनियों ने भी अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संदेश दिया है।
खान, पेट्रोलियम एवं गोपालन विभाग मंत्री बुधवार को शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान एवं जिला अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में महात्मा गांधी के सर्वजन विकास व सर्वजन हिताय के दृष्टिकोण से सभी वर्गाें व समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महात्मा गांधी के आर्दर्शों से प्रेरणा लेकर प्रदेश व जिले का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि महात्मा गांधी ने बुरा ना देखो, बुरा ना कहो एवं बुरा ना सुनो का संदेश देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने एवं अच्छाई को ग्रहण करने की सीख दी थी जिसका अनुसरण कर जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता की सीख के अनुरूप ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में सभी वर्गाें के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी है और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सीख को जन-जन तक सही रूप में पहुंचाने के लिए प्रदेश मे शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के साथ सभी जिलों में अहिंसा प्रकोष्ठ स्थापित किया है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शांे के अनुरूप सामाजिक एकता, समरसता एवं जागरूकता के कार्य कर रहा है।
बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार सदैव प्रेरणा करते है प्रत्येक व्यक्ति लिए उनका जीवन अनुकरणीय है अतः शिविर में भाग लेने वाले जिले के समस्त उपखंड से आये हुए प्रतिभागियांे को गांधी के विचारों व आदर्शाें को आत्मसात् करना चाहिए। नगर परिषद सभापति ज्योति पारस ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के साथ सम्पूर्ण देश को एकता के सूत्र में पिरोया था उनके उनके आदर्श आने वाली पीड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेंगे।
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों व सीख से प्रेरणा लेकर जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले गांधीवादी वक्ताओं के उद्बोधन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव व एकता का भाव प्रबल होगा साथ ही प्रतिभागियों को प्रचार सामग्री के माध्यम से राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। समारोह में अतिथियों का स्वागत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक कैलाश जैन ने सूत की माला एवं गांधी टोपी पहनाकर किया। संचालन सुनील शर्मा एवं एनडी शर्मा ने किया।
गांधीवादी वक्ताओं ने किया संबोधित-
जिला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विभिन्न सत्रों को गांधीवादी वक्तओं, अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने संबोधित किया। राजीव गांधी स्टडी सर्कल नई दिल्ली के सतीश रॉय ने कहा कि वाट्स ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों को कई मर्तबा गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है जिसके प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भगतसिंह, जवाहरलाल नेहरू एव सुभाषचन्द्र बोस के प्रसंगों, चम्पारन सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आन्दोलन पर उद्बोधन दिया। गांधीवादी वक्ता अविनाश गुप्ता ने गांधी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने गांधी की नशा मुक्ति की सीख का अपनाने एवं स्कूल व महाविद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुझाव पेटिका रखने की बात कही। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने राज्य सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
फ्लेगशिप व विकास कार्यक्रमों की प्रदर्शनी को सराहा-
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तहत समारोह स्थल पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यलय बारां द्वारा प्रदेश सरकार की फ्लेगशिप स्कीम एवं जिले में विकास कार्याें की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया सहित समस्त अतिथियों ने अवलोकन किया। सभी ने रंगीन चित्रों के माध्यम से फ्लेगशिप स्कीम एवं विकास कार्याें की जानकरी की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रतिभागियों को जिले में हुए विकास कार्य एवं राज्य सरकार की याजनाओं की जनकारी मिलेगी।
आज ये कार्यक्रम होंगे-
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तहत 2 फरवरी को प्रातः 7 बजे श्रमदान एवं योग, प्रातः 10 बजे दांडी मार्च व अहिंसा यात्रा, प्रातः 11 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा, दोपहर 12 बजे एडीएम कोटा बृजमोहन बैरवा का व्याख्यान, दोपहर 12.45 बजे स्वतंत्रता सैनानी राधेश्याम भार्गव का व्याख्यान, दोपहर 1 बजे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बारां कृष्णमुरारी मीणा का व्याख्यान, दोपहर 1.15 बजे गांधीधाम महाराष्ट्र से वक्ता मनोज ठाकरे का व्याख्यान एवं दोपहर 2 बजे बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।