सोलर प्लांटो से मॉडयूल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश

गौतम के गट्स

जोधपुर |

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना बाप टीम द्वारा सौलर पलान्ट में डकैती के 04 मुलजिम को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाही पुलिस -

इस गम्भीर घटना को जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल द्वारा गम्भीरता से लिया जाकर अपनी निकट सुपरविजन उक्त वारदात को ट्रेस आउट कर वारदात में शामिल मुल्जिमानो को अतिशीघ्र दस्तयाब करने के निर्देश दिये जिस पर श्री दीपक कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री पारस सोनी वृताधिकारी वृत फलौदी के निकट निर्देशन में श्री देरावरसिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा अपने मुखबीर को मामूर कर इस प्रकार की वारदातों को करने वालो के नाम लिस्टेड किये गये। घटनास्थल से गुजरने वाले विभिन्न मार्गो के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किये जाकर उनके सम्बन्ध में आसूचना एकत्रित की। इन सभी आसूचना के आधार पर संदिग्ध मुजिमानों के बारें में तकनीकी रूप से डाटाबैस तैयार किया गया। जिस पर विभिन्न संदिग्धों पर नजर रखी जाकर इस घटना में संदिग्ध वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ शुरू की गयी जिसके आधार पर इस मुकदमें में वान्छित 04 मुलजिमानों को ट्रेस किया जाकर दस्तयाब किया गया। जिसको मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने व प्राप्त आसूचना व डाटाबैस के आधार पर उक्त मुलजिमानों द्वारा घटना कारित करना पाये जाने पर इन्हे गिरफ्तार किया गया। मुलजिमानो से डकैती के सम्बन्ध मे तथा इस वारदात में शामिल अन्य मुल्जिमानो के बारे में गहन पुछताछ किया जा रहा है। इन मुलजिमानों से अब-तक पूछताछ से खुलाशा हुआ है कि इनके द्वारा जिला जैसलमेर, बीकानेर के साथ जोधपुर ग्रामीण में कई ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

तरीका वारदात -

ये मुलजिम शातिर किस्म के है इनके द्वारा घटना कारित करने से पहले घटना की जगह के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त करते है इस जानकारी के आधार पर वह घटना का समय तय करते है। घटना कारित करने से पहले इन मल्जिमानो द्वारा पहले सभी एक जगह पर एकत्रित होकर प्लान करते है उसके बाद सौलर प्लान्ट में आकर कैम्पर या पीक-अप गाडीयो से गाड़ीयों के आगे लगे लोहे के बम्फर से सौलर प्लान्टो की दिवार तोडकर अन्दर घुस जाते है और प्लांटो में कार्यरत सुरक्षागार्डो को डराते व धमकाते है तथा 1-2 लोग हवाई फायर करते है, इनके साथ अन्य लोग सौलर प्लांट के सामान को गाड़ीयों मे भर लेते इसके पश्चात् गाड़ी तेज रफतार से चला कर फायर करते हुये फरार हो जाते है।

गिरफतार मुलजिम -

1. राजुसिंह पुत्र कालुसिंह जाति राजपूत मांगलिया उम्र 19 साल निवाी मांगलिया की ढाणीयां नाथडाउ पुलिस थाना देचू।
2. बादरसिंह पुत्र उगमसिंह जाति राजपूत भाटी उम्र 23 साल निवासी भीमसागर चामू पुलिस थाना देचू जोधपुर गा्रमीण।
3. कुम्भसिंह पुत्र अनोपसिंह जात राजपूत उम्र 19 साल निवासी मांगलिया की ढाणीयां नाथडाउ पुलिस थाना देचू जिला जोधपुर ग्रामीण।
4. अब्दुल रहीम उर्फ कालु खां पुत्र जानु खां गौमटीया मुसलमान उम्र 21 साल निवासी जोधरो की घाटी डिडानिया तहसील पोकरण पुलिस थाना पोकरण जिला जैसलमेर।

पुरूस्कृत गठित टीम -

उक्त मुलजिमानों को गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी पुलिस थाना बाप देरावरसिह नि.पु., भंवरसिंह हैड कानि, सुरेन्द्र कुमार हैड कानि, रामस्वरूप कानि, श्रीचंद कानि, दिनेश कानि, श्यामसुन्दर कानि, ओमप्रकाश कानि, कमेलश कानि, मूलाराम कानि, औमप्रकाश कानि चालक हैड कानि श्री फरसाराम की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरूस्कृत किया जायेगा।