गवाह की हत्या के मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद का वकील गिरफ्तार
जयपुर। पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील को आज उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वकील विजय मिश्रा ने ही शूटर उमेश पाल की लोकेशन दी थी। उन्हें शनिवार देर रात लखनऊ के होटल हयात लिगेसी के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे. घटना के बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा में कसम खाई कि वह राज्य में माफिया को नष्ट कर देंगे।
जिसके बाद अतीक अहमद और उसके भाई को यूपी पुलिस ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी पर ले जाने से पहले जब अतीक और उसके भाई को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पीटल ले जाया जा रहा था उसी समय पर अतीक और उसके भाई पर अज्ञात शूटरों ने धुंआधाार गोलियों की बौछार कर दी। मौके पर ही अतीक और उसके भाई की मौत हो गई थी।