जयपुर। पंजाब में गोल्डी बराड के गुर्गो ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी केस के आरोपी रहे डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गुरुवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दीं। यह घटना फरीदकोट की है जहां प्रदीप सिंह को बदमाशों ने निशाना बनाया। बता दें कि गोल्डी बराड जोकि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड था।
बराड के शूटरों ने इस बारदात को उस समय पर अंजाम दिया जब डेराप्रमी प्रदीप वह अपनी डेयरी ( दुकान) खोल रहा था। 5 बदमाशा दो मोटर साइकलों पर सवार होकर आये थे जिन्होंने प्रदीप पर गोलिया चलाई। इस हमले में गनमैन समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें पास का एक दुकानदार भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक हत्या करने से पहले बदमाशों ने डेराप्रेमी की रूटीन रैकी की थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि बदमाश कई दिनों से प्रदीप पर नजर रख रहे थे। वे जानते थे कि वह किस समय पर डेयरी को खोलता है। पूरी तैयारी के बाद बदमाश डेरा प्रेमी को मारने बदमाश बिना नंबर कीबाइक पर आए थे। और जैसे ही डेरा प्रेमी ने दुकान खोली तो उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
बारदात को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि उन्हें बेअदबी केस में इंसाफ नहीं मिला, इसलिए ऐसा करना पड़ा। इस पोस्ट में गनमैन के घायल होने पर अफसोस जताया। बेअदबी के आरोपियों की सुरक्षा देने पर सवाल उठाए गए। हालांकि, यह पोस्ट बराड़ ने की या किसी और ने, पंजाब पुलिस की साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।
यह था मामला
दरअसल, प्रदीप ने 2015 में बरगाड़ी गांव के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को चोरी कर अंग फाड़ दिए थे। इस पर सिख समुदाय ने विरोध किया था। बाद में उस पर केस दर्ज हुआ और उसे जेल भेज दिया गया। अभी जमानत पर बाहर है। जान से मारने की धमकी के बाद प्रदीप को सुरक्षा मिली हुई थी।