प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है गैस कनेक्शन
डीग, डीग जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा दिनांक 16.12.2023 से प्रारम्भ हुई है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभ से वंचित परिवारों को नये कनैक्शन के आवेदन पत्र लिये जाकर उनकी केवाईसी उपरान्त उनकों गैस कनैक्शन दिए जा रहे है। जिन परिवारों की पहले से ही केवाईसी सफल हो चुकी है, उनको मौके पर गैस कनैक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है । जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि उज्जवला योजनान्तर्गत परिवार की महिला जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए एवं उसके परिवार के पास पूर्व में कोई भी गैस कनैक्शन नहीं है, एवं आवेदन पत्र की 14 सूत्रीय घोषणा (गैस कम्पनी द्वारा शिविर में उपलब्ध) के तहत निष्कासन की श्रेणी में नहीं आता है, गैस कनैक्शन प्राप्त करने का पात्र है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कनैक्शन के लिए इच्छुक लाभ लेने वाले लाभार्थी से शिविर में राशनकार्ड की प्रति, राशनकार्ड में शामिल सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड की प्रति एवं बैंक खाता पास बुक की प्रति प्राप्त कर आवेदन प्राप्त किये जा रहे है।उन्होंने बताया कि भरतपुर जिले में दिनांक 25.12.2023 तक हुए शिविरों में उज्जवला योजना के तहत 550 नये गैस कनैक्शनों हेतु आवेदन प्राप्त हुए है एवं 19 परिवारों को नवीन उज्जवला गैस कनैक्शन जारी किए गए है। इसके अलावा 2641 परिवारों के गैस कनैक्शन का आधार से सत्यापन किया गया है।