ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
गौतम का इडिंया बुक आॕफ रिकाॅर्ड में नाम हुआ दर्ज
कोटा।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी राखी गौतम द्वारा अतंराष्ट्रीय महिला दिवस कि पूर्व सध्ंया पर 06 मार्च 2022 को आयोजित शक्ति सम्मान समारोह में गौतम के निर्देशन में 6200 महिलाओं द्वारा नाबालिग बालिकाओं से बढते यौन उत्पीड़न के खिलाफ 7000 हजार नारे सहित हस्ताक्षर दर्ज कराकर यह रिकाॅर्ड बनाया जिसका नाम राष्ट्रीय स्तर पर इडिया बुक आॕफ रिकाॅर्ड में 23 जुन 2022 को दर्ज हुआ। जिसका प्रकाशन गौतम के जन्मदिन के अवसर पर इडिंया बुक आॕफ रिकाॅर्ड कि तरफ से जज निखिलपाल सिंह द्वारा किया गया।
इडिंया बुक आॕफ रिकाॅर्ड द्वारा गौतम को कल स्मृति चिन्ह सहित मेडल व सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।इस सम्मान को प्राप्त करते हुए गौतम ने स्वयं को गौरवान्वित महसूस करतें हुए कहा कि मेरा यह ध्येय है कि हर घर कि बेटियां सुरक्षित व शिक्षित हो। राज्य सरकार द्वारा भी बेटियों के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाऐं चलाई जा रहीं है,तथा मेरे द्वारा भी सदैव महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाता रहेगा |