नुक्कड़ नाटक से दी ग्रामीणों को स्वच्छता की जागरूकता

राजसमन्द।  प्लान इंडिया संस्था की और से कुम्भलगढ़ ब्लॉक के बडगांव, मोरचा, धोरन, समीचा, उसर, मजेरा और ओलादर  के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देकर जागरूक किया गया | प्लान इंडिया संस्था की कम्युनिटी हेल्थ वर्कर हेमलता जोशी ने बताया कि प्लान इंडिया सेल्फ केयर प्रोजेक्ट टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक द्वारा आमजन को स्वास्थ्य को लेकर घर में साफ –सफाई रखने एवं डायरिया और निमोनिया से बचाव के लिए उनके लक्षण और उपचार के बारे में बताया गया |इस दौरान प्लान इंडिया  सेल्फ केयर प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्रनाथ नायक, ब्लॉक ऑफिसर राहुल शाकद्वीपीय, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर मंजू,भाग्यवन्ती सेन, उपसरपंच, आंगनवाडी कार्यकर्ता, ,साथिन और ग्रामीण महिलायें मौजूद थी |