गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को औकात याद दिलाई, बोले काहे के मंत्री जब...

जयपुर। प्रदेश के मुखीय अशोक गहलोत ने केंद्रिय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रस सिंह शेखावत पर तीखा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने शेखावत को अपनी औकात याद दिलाते हुए यहां तक कह दिया कि वे काहे के मंत्री हैं, जो प्रधानमंत्री से एक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए मना नहीं सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने केंद्र सरकार के लिए राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, जिसमें से जल संसाधन मंत्री भी हमारे राज्य का बना है, तो कम से कम एक योजना का राष्ट्रीय ​परियोजना घोषित करवानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इतनी उसकी औकात ही नहीं है। वह किसी बात का मंत्री है, जो प्रधानमंत्री को कन्वेन्स नहीं कर सकता।

रविवार को बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, पीएम अपने मुंह से कैनाल परियोजना के बारे में जिक्र कर चुके हैं लेकिन फिर भी उसकी इतनी हैसियत नहीं की पीएम से कहकर एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवा दे। मुख्मंत्री ने खुद के एमपी रहने का जिक्र करते हुए कहा-पिछले 40 साल का इतिहास उठाकर देख लीजिए, मैं भी एमपी रहा हूं, हमने काम कराये और राजस्थान का नक्शा बदल गया। आप इनसे पुछिये इन्होनें पिछले पांच साल में क्या काम करवाये हैं।

गौरतलब है कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर र रीजनल कांफ्रेंस में केंद्रिय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच तीखी तकरार हो गई थी। तकरार पर अब सियासत गर्मा गई है।