जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को मानसिक रूप से अस्वथ्य बता दिया। दरअसल, गहलोत ने कटारिया द्वारा रावण और सीता को लेकर दिये गये बयान के बाद कटारिया पर ऐसी टिप्पणी की है।
कांग्रेस पार्टी हिन्दुत्व को धार्मिक मान्यता मानती है।
वर्तमान में देश में चल रही धर्म पर हिंसा को लेकर गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात केवल चुनाव जीतने के लिए करते हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी हिन्दुत्व को धार्मिक मान्यता मानती है। उन्होंने कहा कि, हम सबको गर्व है कि हम हिंदू हैं। महात्मा गांधी ने भी यही कहा था कि हमें हिंदू होने का गर्व है। हिंदू होने के साथ हम सब धर्मों का सम्मान करते हैं। और दूसरे धर्मो के सम्मान करने से समाज में देश में भाईचारा और प्रेम रहेगा।
कटारिया मेंटली डिस्टर्ब लगते हैं
गहलोत ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के रावण और सीता पर दिए बयान को लेकर हमला बोला गहलोत ने कहा कि लगता है गुलाबचंद कटारिया को पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है इसलिए वे परेशान होकर ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले महाराणा प्रताप के बारे में गटारिया ने गलत बोला, अब रावण का उदाहरण देने के लिए सीता ही मिली क्या? कटारिया मेंटली डिस्टर्ब लगते हैं।
दरअसल, गुलाबचंद कटारिया ने कटारिया 17 अप्रैल को चितौड़गढ़ के बोहेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि, 'रावण ने सीता जी का अपहरण कर कोई बहुत बड़ा गुनाह नहीं किया क्योंकि उसने उन्हें छुआ नहीं।' कटारिया के इस बयान के बाद सत्तारूढ पार्टी उन पर हमलावर हो गई।
बिलो द बेल्ट वार मत किया करो
गहलोत ने कटारिया के बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि वे कभी कभी ऐसे-ऐसे शब्द काम लेते हैं जो सोच नहीं सकता। वे बुजुर्ग हैं, भले वे RSS कैडर के हो, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं। गहलोत ने कहा कि, मैंने भी उन्हें कई बार समझाया कि आप बिलो द बेल्ट वार मत किया करो, लेकिन वे मान ही नहीं रहे।