गहलोत— राहुल की मीटिंग में प्रियंका की मौजूदगी आखिर क्या ईशारा करती है..? पायलट ग्रुप एक्टिव

जयपुर। ऐसा लग रहा है कि अब कांग्रेस ने राजस्थान में मंत्रिमंडल के फेरबदल की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। सीडब्लूसी की मीटिंग के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राहुल गांधी ने स्पेशल मीटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस मिटिंग की दिलचस्प बात ये रही कि इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थी। ऐसे में अंजादा लगाया जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में पायलट ग्रुप को बड़ी अहमियत मिलने वाली है।
करीब सवा घंटे तक चली इस मीटिंग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे। मिटिंग के बाद जब राजस्थान प्रभारी अजय माकन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ खास नहीं था यह सिर्फ एक रूटीन मिटिंग थी। हालांकि राजनैतिक गलियारों में इस मिटिंग की चर्चा मंत्रिमंडल के फेरबदल के बारे में हो रही है।

क्या पायलट बनेगें मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच का विवाद किसी छुपा नहीं रहा है। जहां पायलट की नजर राज्य के मुख्यमंत्री पद की है वहीं, कुछ दिनों पहले अशोक गहलोत ने एक भाषण में यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार फिर से रिपीट होगी और और वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि वे अगले 15 साल कहीं भी नहीं जाने वाले हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में लगभग तीन साल पूरे कर लिए हैं और असंतुष्ट समूह अब पायलट के लिए सीएम पद से कम नहीं चाहता है।