अभिभाषक परिषद बूंदी की आम सभा कि बेठक हुई

-अधिवक्ताओं के हित में लिए कई निर्णय

बूंदी 21 जनवरी। अभिभाषक परिषद बूंदी की ओर से अभिभाषक परिषद सभा भवन में आज आम सभा कि बेठक हुई। निर्धारित समय 3 बजे  अभिभाषक परिषद के सदस्यों कि मोजूदगी में सभा भवन में आम सभा में कई महत्व पूर्ण बिंदुओं पर विचार विमस हुआ।सभा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओ ने सभा में रखे प्रस्तावों पर अपनी अपनी राय व विचार कार्यकारिणी के समक्ष आम सभा में रखे। अभिभाषक परिषद बूंदी के सदस्यों कि मोजूदगी में सभा में निम्न बिंदुओं पर एक राय होकर वर्तमान में अधिवक्ताओं के हित में निर्णय लिया।


अधिवक्ता की मृत्यु पर दी जाने वाली राशि एक लाख से बड़ाकर एक लाख पच्चास हज़ार करने, पार्किंग व सफ़ाई। व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने, पोस्ट ऑफिस की ब्रांच अदालत परिषर में शुरू करवाना, वर्किन कमीशन ऐड को फिर से बूंदी में शुरू करने आदि को लेकर सभा में प्रस्तावित किया।कार्यकारिणी द्वारा बनाई गई सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, स्वागत समिति व मीडिया प्रभारी को अभिभाषक परिषद बूंदी की और से प्रमाण पत्र दीय गए।

बैठक में अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव संजय कुमार जैन, पुस्तकालय सचिव सुरेंद्र वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शाहिस्ता परवीन, जितेंद्र कुमार जैन, अजय सिंह मीना, उमाशंकर नागर, नईम हुसैन, मुकेश शर्मा, कपूर चंद सेठिया, व शिवराज नागर सहित अन्य अधिवक्ता कैलाश नामधरानी, दिनेश पारिक, राजकुमार दधीच, राजेंद्र कुमार जैन, अमर सिंह राठौड़, मुकेश जोशी, कमलेश शर्मा, प्रेम शंकर गोचर, गीतेश पंचोली आदि मोजूद रहे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिवराज नागर ने दी।