राजपूताना पैरालिम्पिक वॉलीबॉल एसोसिएशन राजस्थान की कार्य कारिणी के आम चुनाव आयोजित

-नव निर्वाचित पदाधिकारियों का  स्वागत कर किया सम्मान


शाहपुरा न्यूज - राजपूताना पैरालिम्पिक वॉलीबॉल एसोसिएशन राजस्थान की
कार्यकारिणी के आम चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। चुनाव में सुरेन्द्र कोठारी अध्यक्ष, कृष्ण पाल मीना उपाध्याय, अनिल कुमार वर्मा सह सचिव, अंगूर बाला जोशी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। इसके अलावा सचिव पद के लिए कप्तान सिंह व कृष्ण कुमार यादव ने फार्म भरा। सचिव पद के लिए मतदान करवाया गया जिसमें कृष्ण कुमार यादव विजयी घोषित हुआ। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवायी गई। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।