विद्यार्थियों के लिए बीआर के जीबी लक्ष्य एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता उत्सव

जिला अग्रणी प्रबंधक, बारां द्वारा सूचित किया गया है कि बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा जिले में सीनियर स्तर के छात्र/ छात्राओं के मध्य बैंकिंग जानकारी, वित्तीय समावेशन, एवं सामान्य ज्ञान की जागरूकता हेतु एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है

 जिले के किसी भी  विद्यालय के कक्षा 9th से 12th तक के नियमित विद्यार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते है एक विद्यालय से अधिकतम 10 विद्यार्थी

·  उक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत सम्मिलित होने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है ।

·  उक्त प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी |

·  प्रतियोगिता का प्रथम चरण ऑनलाइन होगा जिसमे विद्यार्थियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा | (इसमें 25 प्रश्न होंगे जिनको हल करने की समय सीमा 15 मिनट होगी )

·  द्वितीय चरण में क्षेत्र के उत्कृष्ट दस विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा जिसमें बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी |

·  तृतीय चरण में क्षेत्र के उत्कृष्ट दो विद्यार्थी बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय, अजमेर में होने वाले अंतिम चरण में सम्मिलित होंगे |

“ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के तहत दो विजेताओ का चयन किया जायेगा जिसमे  प्रथम विजेता को ₹ 21000/- एवं द्वितीय विजेता को ₹ 11000/- की राशि पारितोषिक के रूप में प्रदान की जाएगी |

“प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्पूर्ण व्यय तथा यात्रा व्यय , रहने तथा खाने का व्यय बैंक द्वारा वहन किया जायेगा” बालिका प्रतिभागी के साथ एक संरक्षक का व्यय भी बैंक द्वारा वहन किया जायेगा

प्रतियोगिता के विषय में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये बैंक की वेबसाइट या बैंक की किसी भी शाखा में संपर्क करे |