मतदाताओं से मिल रहा आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम ने किया जनसंपर्क
बारां- 9 नवम्बर ।भाजपा के बारां- अटरू विधानसभा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने बारां देहात मंडल के डेढ़ दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बैरवा का गर्मजोशी से स्वागत किया वहीं कलमंडा में बैरवा को घोड़े पर बिठाकर स्वागत किया। वहीं लिसाड़िया में वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी, नागरिक बैंक डायरेक्टर निशान्त तिवारी, पूर्व सरपंच मोतीलाल मीणा की अगुवाई में बैरवा को आतिशबाजी के बीच अमरूदों से तोलकर स्वागत किया गया।
मीडिया विभाग के प्रमुख सचिन सनाढ्य व सह संयोजक योगेश राजोरा ने बताया कि गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी बैरवा ने कलमंडा, उम्मेदगंज, मोठपुर, फूंसरा, ठूंसरा, हरिपुरा, बटावदा, बोरिना, सुन्दलक, रानीहेड़ा, पीपल्दा, समस्तपुर, लिसाड़िया, भड़सूई, खेड़ली- भेड़ोलिया, माथना व माथनी गांव में संपर्क किया। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा, प्रधान मोरपाल सुमन,भीम सिंह चौधरी, मुकेश केरवालिया , हरीवल्लभ वैष्णव, लोकेश शर्मा , ब्रह्मानन्द सारस्वत, जसवंत मीणा, रामेंद्र सिंह, देवेंद्र राजावत, निशान्त नागर , हरिराम गुर्जर, हरिप्रकाश भड़ाना, विद्यारतन जयंत, सुनील यादव, मुकेश गौतम, रामराज सुमन, भानुप्रताप रहलाई, रोहित नायक ,हरिशंकर यादव ,बुध्दि नागर, राजेन्द्र मीणा, रामकरण मीणा, सुरेन्द्र, नागर,अमित शर्मा, महावीर मीणा, कुलदीप यदुवंशी , शुभम सेन ,त्रिलोक गोठवाल, दीपक धाकड़,महेश बैरवा मौजूद रहे।।