जयपुर। 73वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। बीजेपी सरकार के राज में गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उनके साथी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्ब्ल ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए आजाद को बधाई दी। सिब्बल ने कहा अजीब बिडंबना है कि कांग्रेस पार्टी को उनकी सेवा की जरूरत नहीं है।
कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। भाईजान बधाई हो। यह विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके सार्वजनिक जीवन को मानता है।
कपिल सिब्बल के अलावा कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी गुलाम नबी आजाद को बधाई देते हुए ट्वीट किया और कहा पद्म भूषण पर बहुत बधाई हो, किसी की सार्वजनिक सेवा के लिए दूसरे पक्ष की सरकार द्वारा भी मान्यता प्राप्त होना अच्छा है। Thiruvananthapuram से वर्तमान सांसद ने गुलाम नबी आदाज के साथ एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर की।
बता दें कि कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जी 23 समूह के नेता हैं जो कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। और कांग्रेस में एक पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि फिलहाल सोनिया गांधी ही कांग्रेस की पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं।
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तरफ उन्हें जो पुस्कार दिया उसे उन्होने इसलिए ठुकरा दिया ताकि वे गुलाम नहीं बन सके, और वे आजाद रहना चाहते हैं।