जयपुर। हाल ही कांग्रेस आजाद हुए गुलाम नबी आजाद जल्द ही अपने नये मोर्चा की घोषणा कर सकते हैं। उनके करीबी जीएम सरूरी ने आज कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद अपनी पार्टी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसकी घोषणा आगमी 14 दिनों की भीतर कर दी जायेगी। पहली इकाई एक पखवाड़े के भीतर जम्मू.
सरूरी ने जोर देकर कहा कि जम्मू.कश्मीर की 5 अगस्त 2019 से पहले की स्थिति की बहाली पार्टी के घोषणापत्र का हिस्सा होगी।
बता दें कि सरूरी पूर्व मंत्री रह चुके हैं और वे जम्मू और कश्मीर के कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं में से एक थे जिन्होंने गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने यह भी दावा किया कि सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पंचायती राज संस्था के सदस्यों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया हैए जब पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पार्टी के साथ अपने पांच दशक से अधिक लंबे संबंध को समाप्त कर दिया था।
कांग्रेस की जम्मू.कश्मीर इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष सरूरी ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया, आजाद हमारी नई पार्टी की शुरुआत से पहले अपने शुभचिंतकों के साथ विचार.विमर्श करने के लिए 4 सितंबर को जम्मू आ रहे हैं। शुक्रवार को अपने इस्तीफे के कुछ घंटों बाद आजाद ने कहा कि वह जल्द ही एक नई पार्टी शुरू करेंगे और इसकी पहली इकाई जम्मू.कश्मीर में स्थापित की जाएगी।
भद्रवाह शहर के रहने वाले आजाद ने कहा मुझे अभी कोई राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने की कोई जल्दी नहीं है लेकिन जम्मू.कश्मीर में चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए मैंने जल्द ही वहां एक इकाई शुरू करने का फैसला किया है।