Gionee ने लॉन्च किया आईफोन जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जिओनी में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Gionee G13 Pro है। जिओनी 13 प्रो एप्पल के आईफोन 13 की तरह दिखता है। कंपनी ने इस फोन को फ़िलहाल चीन के बाजार में लॉन्च किया है। आइए इस फोन की कीमत और विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं।

Gionee G13 Pro की कीमत
Gionee G13 pro को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला 4GB + 32GB, जिसकी कीमत लगभग ₹6200 है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग ₹8200 है।

Gionee G13 Pro के फ़ीचर्स
Gionee G13 Pro में 6.26 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को Unisoc T310 प्रोसेसर के साथ पेश किया है जिसे अधिकतम 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में अधिकतम 128GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
कैमरे के बारे में बात करें तो Gionee G13 Pro में पीछे की तरफ दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है ।
कंपनी ने स्मार्ट फोन को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी जोड़ी है। यह फोन ओए के नए ऑपरेटिंग सिस्टम हारमोनी ओएस पर काम करता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो जिओनी स्मार्टफोन में वाईफाई ब्लूटूथ यूएसबी पोर्ट सी और 3.5 मेनी हेडफोन जैक दिया गया है। इस फोन में एक स्मार्ट मोड है जिसके माध्यम से फोन के फोंट और आइकन को छोटा और बड़ा किया जा सकता है। इस फोन का वजन 195 ग्राम है।