संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मनाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम उलेडा में किशोरी स्वास्थ्य परिचर्चा व प्रश्नोत्तरी तथा बरुन्धन में बालिकाओं को मोटिवेशन फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उमंग संस्थान के सचिव कृष्ण कान्त राठौर, एक्शनएड संस्था के मांगी लाल शेखर और संगीता शर्मा मुख्य वक्ता थे।
संभागियों को संबोधित करते हुए कृष्ण कान्त राठौर ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव और संवेदनशीलता विषय पर जानकारी देंते हुए तनाव प्रबंधन में कारगर मेडिटेशन व लॉफिंग थेरेपी की भूमिका की जानकारी दी। मांगी लाल शेखर - शिक्षा, बाल अधिकार और लैंगिक समानता पर प्रकाश डाला। संगीता शर्मा ने स्वच्छता, हाईजीन, पोषण स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे । सम्भागी विष्णु कान्ता सुमन और आयुशी सहित अन्य बालिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए । मोहन लाल रेगर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रमोद सिखवाल ने आभार जताया।