हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगट की मौत से जुडा उत्तरी गोवा के अंजुना में विवादास्पद रेस्तरां को गिरा दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि गोवा सरकार ने शुक्रवार सुबह कर्लीज रेस्टोरेंट गिरा दिया गया। यह रेस्टोरेंट तटीय विनियमन क्षेत्र मानदंडों का उल्लंघन कर रहा था।
गोवा के प्रसिद्ध अंजुना समुद्र तट पर स्थित रेस्तरां कर्लीज हाल ही में उस समय चर्चा में था जब फोगट को उसकी मौत से कुछ घंटे पहले आउटलेट पर पार्टी करते हुए पाया गया था। इसके मालिक एडविन नून्स फोगट मौत मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे और बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।
अधिकारी ने कहा, जिला प्रशासन का विध्वंस दस्ता अंजुना पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे समुद्र तट पर पहुंचा और सीआरजेड नियमों का उल्लंघन करने के तहहत नो डेवलपमेंट जोन में बने रेस्टोरेंट को गिरा दिया।
गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण के 2016 के विध्वंस आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण से कोई राहत पाने में विफल रहने के बाद रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी।
न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी की पीठ ने छह सितंबर को मामले की सुनवाई की थी पीठ ने जीसीजेडएमए के रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका के निपटारे के आदेश को बरकरार रखा था।
गुरुवार को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर अपने विध्वंस दस्ते को शुक्रवार को ढांचा गिराने को कहा हैण् मापुसा सब डिवीजन के डिप्टी कलेक्टर गुरुदास एस टी देसाई ने नोटिस जारी किया था।
पुलिस के मुताबिक टिकटॉक की पूर्व स्टार और रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतियोगी फोगट को 23 अगस्त को उसकी मौत से पहले कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया था।