भारतीय मतदाताओं को लाखों रूपये के अवार्ड जीतने का सुनहरा अवसर

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी |

राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग , निर्वाचन विभाग द्वारा तय प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत सकते है पुरूष्कार, जिला स्वीप प्रभारी कम सीईओ ने बैठक में दी जानकारी, जागरूकता लाने के लिए विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश

बूंदी |राजस्थान के युवाओं की रचनात्मक एवं सृजनात्मकता को बढावा देते हुए मतदान के प्रति जागरूकता के लिए चलाये जा रहे अभियान के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने की।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 5 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवायी जा रही है, जोकि ऑनलाईन आयोजित हो रही है। इन प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि ’’मेरा मत मेरा भविष्य व एक मत की ताकत’’ थीम पर आधारित 5 प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवायी जा रही है, जोकि ऑडियो गाना, विडियो फिल्म, पोस्टर डिजाईन व श्लोगन प्रतियोगिता है। सभी प्रतियोगिताओं को 3 भागों में विभक्त करते हुए 4 प्रकार से पुरष्कृत किया जायेगा।

ऑडियों गाना प्रतियोगिताओं के विजेताओं को संस्थागत विद्यार्थियों को प्रथम पुरूष्कार एक लाख रूपये, द्वित्तीय पुरूष्कार 50 हजार रूपये, तृतीय पुरूष्कार 30 हजार रूपये तथा विशेष उल्लेखनीय को 15 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। इसी प्रकार पेशेवर मतदाताओं के लिए प्रथम पुरूष्कार 50 हजार, द्वित्तीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार तथा विशेष उल्लेखनीय को 10 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। साथ ही शौकीन व्यक्तियों के लिए प्रथम पुरूष्कार 20 हजार, द्वित्तीय 10 हजार, तृतीय 7 हजार 500 तथा विशेष उल्लेखनीय को 3 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा।

जिला स्वीप प्रभारी प्रतिहार ने बताया कि वीडियो निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थागत विद्यार्थियों को प्रथम पुरूष्कार 2 लाख रूपये, द्वित्तीय पुरूष्कार एक लाख रूपये, तृतीय पुरूष्कार 75 हजार रूपये तथा विशेष उल्लेखनीय को 30 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। इसी प्रकार पेशेवर मतदाताओं के लिए प्रथम पुरूष्कार 50 हजार, द्वित्तीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार तथा विशेष उल्लेखनीय को 10 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। साथ ही शौकीन व्यक्तियों के लिए प्रथम पुरूष्कार 30 हजार, द्वित्तीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार 500 तथा विशेष उल्लेखनीय को 5 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा।

उन्होने बताया कि पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्थागत विद्यार्थियों को प्रथम पुरूष्कार 50 हजार रूपये, द्वित्तीय पुरूष्कार 30 हजार रूपये, तृतीय पुरूष्कार 20 हजार रूपये तथा विशेष उल्लेखनीय को 10 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। इसी प्रकार पेशेवर मतदाताओं के लिए प्रथम पुरूष्कार 30 हजार, द्वित्तीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार तथा विशेष उल्लेखनीय को 5 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। साथ ही शौकीन व्यक्तियों के लिए प्रथम पुरूष्कार 20 हजार, द्वित्तीय 10 हजार, तृतीय 7 हजार 500 तथा विशेष उल्लेखनीय को 3 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा।

श्लोगन प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरूष्कार 20 हजार रूपये, द्वित्तीय पुरूष्कार 10 हजार रूपये, तृतीय पुरूष्कार 7 हजार 500 रूपये तथा विशेष उल्लेखनीय को 2 हजार रूपये से पुरूष्कृत किया जायेगा। जोकि प्रति 50 प्रतिभागियों को दिए जायेगें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट विभाग सामूहिक सहभागिता से विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमानुल्लाह खान ने बताया कि 25 जनवरी से प्रारंभ प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है। प्रतियोगिता में सभी आयुवर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते है। प्रतियोगियों द्वारा तैयार किये गये गाने, विडियो, पोस्टर अथवा श्लोगन ’’मेरा मत मेरा भविष्य, एक मत की ताकत’’ थीम पर आधारित ही स्वीकार किये जायेगे। प्रतिभागी अपने द्वारा तैयार जो कि कॉपीराईट एक्ट का उल्लंगन नहीं हो को विभाग की ई मेल voter-contsest@eci.gov.in पर प्रेषित कर सकते है।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती तेजकंवर, अति. जिला शिक्षा अधिकारी ओ. पी. गोस्वामी, सीईओ स्काउट गिरीराज प्रसाद गर्ग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमलेश शर्मा, सहा. निदे. समाज कल्याण विभाग सुनील मीणा, व्याख्याता संजय भल्ला आदि मौजूद रहे।