जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता OnePlus जल्द ही भारतीय बाजार में अपना अगला स्मार्टफोन OnePlus 10RT लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक आगामी स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2413 के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणन डेटाबेस पर देखा गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक यह फोन OnePlus 10RT होने वाला है जिसमें 120Hz AMOLED पैनल मौजूद होगा। यह फोन 8GB रैम / 128GB स्टोरेज मॉडल और एक 12GB रैम / 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जायेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करेगा। इसमें ऑक्सीजनओएस 12 स्किन मौजूद होगी। वहीं, OnePlus 10RT भारत में ब्लैक और ग्रीन रंग विकल्पों में लॉन्च होने की जानकारी मिली है।
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन कथित तौर पर ट्रिपल रियर-कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा - जिसमें एक 50MP का प्राइमरी लेंस हो सकता है। वहीं दूसरा 8MP का सेकेंडरी स्नैपर होने की संभावना है। इसके अलावा तीसरा 2MP का तीसरा सेंसर हो सकता है। फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जायेगा।
बता दें कि हाल ही OnePlus ने शुक्रवार को भारत में OnePlus Nord 2T 5G लॉन्च किया, जिसे मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,500mAh की डुअल सेल बैटरी के साथ 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।