खुशखबरी! अगर आपका भी है PF अकाउंट तो आने वाले हैं आपके पास इतने पैसे..

जयपुर। अगर आप किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं या आप नौकरीपेशा वाले हैं और आपके पास पीएफ अकाउंट है तो आपके लिये निश्चित रूप से ये एक खुशखबरी होगी। क्योंकि, आज या कल में आपके पीएफ खाते में आपको 8.5% ब्याज का पैसा मिल सकता है। ऐसी इसलिये क्योंकि भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2020—21 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि संगठन खातों के लिये 8.5 फीसदी ब्याज की मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछली वित्त वर्ष 2019—20 में केवाईसी में गडबड़ी होने के कारण कईं खाता धारकों को अपने ब्याज के पैसों का काफी लम्बा इंतजार करना पड़ा था। अब श्रम मंत्रायल ने पीएफ खातों में 8.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
कुछ रिर्पोट्स के मु​ताबिक यह पैसा खाताधारकों के खातों में जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने वाला है, यानि कि यह आज 31 जुलाई को खाताधारकों के खातों में पैसा आ सकता है। बता दें​ कि इस चालू वित्त वर्ष के लिए भी सरकार ने पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। पिछले वित्त वर्ष 2019—20 में भी पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर 8.5 प्रतिशत ​थी और वित्त वर्ष 2020—21 में भी ब्याज दर 8.5 प्रतिशत रखी गई है। यह ब्याज दर पिछले 7 सालों में सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले 8.5 प्रतिशत ब्याज दार वित्त वर्ष 2012—13 में रही है।

ऐसे जानें अपना पीएफ बैंलेंस
पहला तरीका आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर मेंबर पासबुक पर क्लिक करके अपना पीएफ अकाउंट नंबर और पासवर्ड इंटर करें। इस तरह आपकी पासबुक सामने आ जायेगी और आप अपना सारा जमा खर्च यहां से देख सकते हैं।
आप अपने फोन नंबर के माध्यम से भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO लिखकर भेजना होगा। इससे आपको पीए अकाउंट बैलेंस की जानकारी मिल जायेगी।