लॉन्च से पहले Google Pixel 6 की कीमत और फीचर्स लीक हुए, जानें पुरा विवरण

जयपुर। Google ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल 6 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी 19 अक्टूबर को Pixel 6 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसमें Pixel 6 और Pixel 6 Pro शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स और कीमत लीक हो गये हैं। और इस लीक को Reddit उपयोगकर्ता जर्मन रिटेलर सैटर्न सामने लेकर आये हैं।
Google Pixel 6 की संभावित कीमत
लीक के अनुसार स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत EUR 649 लगभग 56,100 रुपये होने वाली है।
Google Pixel 6 के संभावित फीचर्स
लीक हुए फीचर्स के मुताबिक Pixel 6 सीरीज में ऑक्टा-कोर टेन्सर प्रोसेसर दिया जायेगा। Pixel 6 स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा शामिल हो सकता है। इसमें एक 6.4-इंच की फुल-एचडी + फ्लैट स्क्रीन, एक 90Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।
वहीं, Pixel 6 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच QHD+ डिस्प्ले शामिल होने की संभावना है। Pixel 6 में फेस रिकॉग्निशन मौजूद होगा। लीक्स के मुताबिक Pixel 6 स्मार्टफोन 4,620mAh की बैटरी मौजूद होने की संभावना है। यह सीरीज 33W फास्ट वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिक्सल 6 सीरीज Android 12 OS आउट-ऑफ-द-बॉक्स काम करेगी। एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फीचर्स होंगे। इसके अलावा पिक्सल 6 में हमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, 5जी और टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
लॉन्च इवेंट का समय
Google 19 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे IST पर एक वर्चुअल इवेंट की मेजबानी कर रहा है। जहां इस सीरीज को लॉन्च किया जायेगा।