43,999 रुपये की कीमत पर Google Pixel 6A भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गूगल ने भारत में अपना गूगल पिक्सल 6ए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। Google ने बिना किसी लॉन्च इवेंट के चुपचाप डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है और यहां तक कि 6A के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि Pixel 2 के बाद कंपनी ने अब पिक्सल 6ए फोन भारत में लॉन्च किया है।

Google Pixel 6A की कीमत
भारत में Pixel 6A की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है और इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Google Pixel 6A को 6GB रैम और 128GB रैम के साथ बेचा जाएगा। फोन दो रंगों में पेश किया जाएगा: चाक और चारकोल। डिवाइस की पहली बिक्री फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान होने की उम्मीद है जो 23 जुलाई से शुरू होगी।

Pixel 6A पर बैंक ऑफर
Pixel 6A को Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 4,000 रुपये की छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इस छूट के साथ फोन को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को 1,504 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट भारत में ज्यादातर जगहों पर कैश ऑन डिलीवरी भी दे रहा है।

Pixel 6A के स्पेसिफिकेशंस
Pixel 6A में 6.14 इंच का OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले है। डिवाइस Google Tensor द्वारा संचालित है और यह 12-मेगापिक्सेल डुअल-कैमरा के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ आता है। फोन में 4410 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालाँकि, कंपनी फोन के साथ चार्जिंग ब्रिक उपलब्ध नहीं कराएगी। Pixel 6A में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।