Google Pixel 6a जल्द ही इस कीमत पर भारत में होगा लॉन्च, लीक सामने आये

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी Google ने हाल ही घोषणा की है कि वह अपने पिक्सल 6 सीरीज के मिड बजट स्मार्टफोन पिक्लस 6ए को भारत में इस साल लॉन्च करने वाली है। कंपने अपने वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन, Google I/O 2022 में Pixel 6A को लॉन्च किया था। इवेंट के कुछ समय बाद, कंपनी ने घोषणा की कि Pixel 6A भारत में भी लॉन्च किया जायेगा।

Google Pixel 6a संभावित की कीमत
बता दें कि Google Pixel 6a फोन की यूएस में कीमत 449 डॉलर है, जो मोटे तौर पर 34,834 रुपये है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को भारत में 35 हजार से लेकर 40 हजार रूपये के बीच की कीमत पर पेश किया जायेगा।

बता दें कि Google इंडिया ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में, कंपनी ने कहा, “हम यह घोषणा करते हुए बहुत रोमांचित हैं कि Pixel 6a इस साल के अंत में भारत में आ रहा है,” हालाँकि, कंपनी ने कोई ने फोन के लॉन्च की कोई निश्चित तारीखा की घोषणा नहीं की है। और ना ही अभी Google ने फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी दी है।

गौर करने वाली बात है कि गूगल को भारत में स्मार्टफोन लॉन्च किए दो साल हो चुके हैं। Google Pixel 4A भारत में आने वाला आखिरी Pixel स्मार्टफोन था। यह 2020 में भारत में वापस आया। यह

गूगल पिक्सल 6ए स्पेसिफिकेशन
जहां तक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का सवाल है, Pixel 6A 6.1-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 60Hz, 1080p रेजोल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है।
वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Pixel 6A स्मार्टफोन कंपनी के Tensor चिपसेट द्वारा संचालित है जो कि Pixel 6-सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन में भी उपलब्ध है। इस चिपसेट को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फोन में Google की Titan M2 चिप भी है और यह Android 12 OS पर चलता है। हालाँकि, Google ने कहा कि Pixel 6A कंपनी के Android 13 OS प्राप्त करने वाले पहले स्मार्टफोन में से एक होगा।