भारत में Google Pixel 7 सीरीज की कीमत का हुआ खुलासा, जानें यहां पूरा विवरण

जयपुर। दिग्गज टेंक कंपनी गूगल ने गुरूवार को भारत में बहुप्रतिक्षीत पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन पेश किए। दोनों स्मार्टफोन्स भारत में किस कीमत पर मिलेंगे इस बात का भी खुलासा हो गया है। आइये हम यहां आपको कीमत के साथ इस सीरीज पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में भी पूरी जानकारी देते हैं।

Google Pixel 7 की कीमत
Google Pixel 7 की भारत में कीमत 59,999 रुपये है और यह स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास रंगों में उपलब्ध होगा। लेकिन आप फ्लिपकार्ट पर 6,000 रुपये का इंट्रोडक्टरी कैशबैक पा सकते हैं। और इसके अलावा 4,000 रुपये के अन्य ऑफर्स भी मिलेंगे। यानि का आप इस फोन पर कुल मिलाकर 10,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस प्रकार, Pixel 7 की प्रभावी कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी

Google Pixel 7 Pro कीमत
भारत में टॉप-एंड Pixel 7 प्रो की कीमत 84,999 रुपये रखी गई है। यह स्नो, हेज़ल और ओब्सीडियन कलर में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट आपको Pixel 7 Pro की खरीद पर 7,000 रुपये का कैशबैक देगा। Pixel 7 Pro पर फ्लिपकार्ट का बैंक ऑफर 11,250 रुपये का है, एक्सचेंज पर 3,750 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।

बता दें कि Pixel 7 सीरीज के लिए फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव सेलिंग पार्टनर है। हालाँकि आपको Amazon पर भी यह मिल सकता है। लेकिन वे भारत में Pixel फ़ोन की बिक्री के लिए Google का सत्यापित चैनल नहीं हैं। Pixel 7 और Pixel 7 Pro भारत में 13 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। Pixel 7 स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर अब फ्लिपकार्ट पर लाइव हैं।