बूंदी ( शिवकुमार शर्मा )
अगस्त संत समाज की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन प्रदर्शन व पुतला दहन को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा द्वारा दिए गए बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए
गौ सेवकों ने विरोध प्रकट किया और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की.
गौ सेवा संस्थान बूंदी के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा ने कहा कि हमारे द्वारा नगर परिषद् भूमि से कांग्रेस नेता भगवान नुवाल का अवैध कब्जा हटाने की मांग बिल्कुल जायज है, यह भूमि नगर परिषद बूंदी के नाम दर्ज है और नगर परिषद आयुक्त बूंदी द्वारा ही 2016 में स्वयं नगर परिषद की गौशाला निर्माण करने हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर शहर की आवारा, बेसहारा गायों के लिए गौशाला बनवाने की मांग की थी जिस पर आवंटन प्रस्ताव बनाकर भेजा हुआ है परंतु प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा कि सरपरस्ती के कारण पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता भगवान नुवाल के अवैध कब्जे से उक्त भूमि अभी तक मुक्त व आवंटन नहीं हो पाई है और इन लोगों का प्रशासन के ऊपर दबाव के चलते अभी तक अतिक्रमण हटाने के संबंध में कोई कार्यवाही प्रशासन नहीं कर पा रहा हैं, यह भ्रष्ट नेता शहर के विकास में बांधा बनकर खड़े है.
1 महीने से उक्त भुमि के अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है , इसके अलावा अन्य जिलों,तहसीलों में मुख्यमंत्री महोदय के नाम भी गौ सेवकों, संत समाज व आम जनता द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे हैं.
जो प्रशासनिक अधिकारियों व शहर के स्थानीय बड़े नेता हरिमोहन शर्मा के पूर्ण संज्ञान में होते हुए भी अभी तक कोई कार्यवाही भगवान नुवाल के अतिक्रमण को हटाने को लेकर नहीं हो पा रही है .
स्थानीय नेता व प्रशासन की उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा शर्मनाक बयान देते हुए सेवाभावी गौ सेवकों को "कथित गोसेवक "कह कर संबोधित कर रहे हैं जो कड़े शब्दों में निंदनीय है .
सचिव गोपाल माहेश्वरी ने कहा कि हमारा कार्य गौसेवा है साहब राजनीति करना नहीं , हमारी लड़ाई केवल गौ माता के लिए है प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा द्वारा अपने कार्यकर्ता भगवान नुवाल का बचाव करना शहर में असामाजिक तत्वों का अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा देना है जो जनता के हित में सही नहीं है.
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा द्वारा गौ सेवकों के पीछे कांग्रेसी जिम्मेदार नेताओं का हाथ बता रहे जो सरासर गलत है और उपाध्यक्ष महोदय के बयानों में जरा भी सच्चाई है तो जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं के नाम उजागर करें , नहीं तो गौ सेवको संत समाज व आमजन से माफी मांगे और अपना इस्तीफा दे.
आगे कहा कि उपाध्यक्ष महोदय बुंदी के स्थानीय व बड़े नेता तो आप ही हो जिन पर पहले से ही शहर में बिना परमिशन अवैध भवन निर्माण ,नगर परिषद बूंदी का लाखों रुपए लगाकर अपने होटल का पानी निकासी नाला निर्माण , खनन कार्य में भ्रष्टाचार आदी के आरोप लगे हुए जिन पर आप द्वारा अभी तक कोई सफाई व स्पष्टीकरण जनता के समक्ष नहीं दी गई है जिसका आपकी पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा रोज पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और आप द्वारा अपने कृत्य को लेकर हठधर्मिता की जा रही है जो गलत है, न्याय हित, जनहित में नहीं है .
आपके संज्ञान में होते हुए भी आज तक शहर के आवारा गोवंश सड़कों से नहीं हट पाए हैं नाही गोवंश की देखरेख व संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नगर परिषद प्रशासन द्वारा उठाए गए हैं, जिसका खामियाजा आमजन जान माल की हानि से भुगत रहा है अमुक गौवंश अकाले मौत को पा रहे हैं.
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कोई वालों ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र बुंदी से अवैध अतिक्रमण हटाकर शहर कि दशा ,नालों की दशा सुधारें और नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से ध्वस्त करें .
शहर के राजनेताओं द्वारा अतिक्रमण करना शहर में असामाजिक तत्व के अतिक्रमण को बढ़ावा देना है यह कहते हुए खोईवाल ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा से गौ सेवकों, आमजन व संत समाज का अपमान करने के बयान पर माफी मांगने व इस्तीफा देने की मांग की है.
गौपाल गौ सेवा संस्थान बूंदी के कोषाध्यक्ष लोकतंत्र कुमार ने कहा कि मैं संस्था के अध्यक्ष ,सचिव व मानव सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष राजेश खोईवाल के बयानों का पुरजोर समर्थन करता हूं तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के बयानों की निंदा करता हूँ.