छात्र छात्राओं से सफाई करवाई एवं उन्हें सिंगल युज प्लास्टिक के बारे में बताया
डीग मास्टर आदित्येंद्र राजकीय महाविद्यालय, डीग में रविवार,दिनांक 31-12- 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजवलन के साथ हुआ ! शिविर मे स्वयंसेवक छात्र छात्राओं से महाविद्यालय परिसर में सफाई करवाई गई एवं उन्हें सिंगल युज प्लास्टिक के बारे मे बताया !
इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम निम्न अनुसार रहे प्रथम स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा पायल फौजदार द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शोभा एवं तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा महक एवं बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा कुमारी रही ! इस अवसर पर प्रोफेसर सीता सोनी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई प्रभारी सीमा मीणा, दितीय इकाई प्रभारी दीपक सुमन एवं तृतीय इकाई प्रभारी नेहा शर्मा तथा एनएसएस सहायक सदस्य विकास मीणा उपस्थित रहे।