2021-22 में भारत सरकार ने 94 YouTube चैनल, 19 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए

जयपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मंत्रालय ने 2021-22 में देश हित के खिलाफ काम करने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। और इस दौरान मंत्रालय ने 94 यूट्यूब चैनल, 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें ब्लॉक कर दिया।

उन्होंने कहा, "ये कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत की गई है।"
मंत्री ने कहा कि सरकार ने इंटरनेट पर फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैलाकर देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का जिक्र करते हुए, जिन्हें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी, ठाकुर ने कहा कि एक फैक्ट चैकर और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति के बीच अंतर जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई उनके खिलाफ शिकायत करता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

सहित कुल 22 यूट्यूब चैनलों को भारत में प्रतिबंध कर दिया था। इसके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक समाचार वेबसाइट को भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हलावा देते हुए प्रतिबंध कर दिया था।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन YouTube चैनलों को ब्लॉक करने के पीछे का कारण बताते कहा कि, प्रतिबंध किये गये सभी YouTube चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा ये चैनल रूस और यूक्रेन युद्ध की झूठी खबर प्रसारित कर रहे थे।