जयपुर। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार द्वारा जारी की गई अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर कडा प्रहार किया है। प्रिंयका गांधी ने सरकार की अग्निवीर योजना को देश की सेना को खत्म करने की योजना बताया है। प्रियंका ने इस स्कीम को देश के नवयुवकों को मार डालने वाली योजना बताया।
कांग्रेस महाचिव ने अग्निवीर योजना के विरोध में कहा कि सरकार की यह स्कीम देश की सेना जो बॉर्डर पर तैनात है उसे खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि यह स्कीम से देश का नौजवान खत्म हो जायेगें इसलिए इस सरकार की नियत को पहचानो। प्रियंका गांधी ने जनता से लोकतांत्रिक, सत्य और अहिंसावादी तरीके इसे इस सरकार को खत्म करने की अपील की है।
प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका मकसद इस सरकार को खत्म करने का होना चाहिए। एक ऐसी सरकार बनाईए जो सच्ची देश भक्त हो, जो देश की संपत्ति को सुरक्षित रखे और देश को आगे बढ़ाये।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आग्रह किया
प्रियंका गांधी ने मंच के माध्यम से देश के नौजवानों को शांति पूर्ण तरीके प्रदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे रूके नहीं थकें नहीं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें ये आपका अधिकार है।
क्या है अग्निवीर योजना
बता दें कि अग्निवीर योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती किया जायेगा। भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती के बाद फौज की जरूरत के हिसाब से अग्निवीरों को कहीं भी तैनाती दी जा सकती है। आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती ऑल इंडिया ऑल क्लास के आधार पर होगी। भर्ती के बाद उन्हें आर्मी की किसी भी रेजिमेंट या यूनिट में भेजा जा सकता है।