ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायतों में की जनसुनवाई

बारां, 1 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं की सुनवाई हेतु की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जिले में गुरूवार को समस्त ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कलमंडा एवं कोयला में जनसुनवाई करते हुए आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने प्राप्त परिवादों का निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं एवं लोक कल्याण के कार्यक्रमों से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी क्रम में ग्रामवासियों को भी जनसुनवाई कार्यक्रमांे में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवाते हुए लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर पेंशन, बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान करते हेतु निर्देशित किया गया।

आमजन की जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिले में माह के प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय मेें समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर, माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर पंचायत समिति में व माह के तृतीय गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जनसुनवाई के बाद जिला कलेक्टर ने कलमंडा तालाब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।