हरे कृष्ण मंदिर, कोटा द्वारा आज निकाली जाएगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


हरे कृष्ण मंदिर, कोटा द्वारा आज निकाली जाएगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा

कोटा में निकलेंगे जगन्नाथ, होके रथ पे सवार करने भक्तो का उद्धार

कोटा। मुकंदरा विहार स्थित हरे कृष्ण मंदिर कोटा द्वारा शहर में पहली बार गीता भवन से टीलेश्वर महादेव मंदिर तक भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शाम 5:30 बजे से निकलेगी।

हरे कृष्ण मंदिर की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंदिर के सचिव श्री राधाप्रिया दास जी ने बताया कि कोटा शहर में जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बहुत बड़ा रथ बनवाया गया है। अहमदाबाद में तैयार हो रहे रथ को बिजली के तारों से बचाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम लगा होगा। इससे रथ की ऊंचाई कम ज्यादा की जा सकेगी। रथ के ऊपर कपड़ा कोटा में लगाया जाएगा। रथ के गर्भ ग्रह को वृंदावन में तैयार किया जा रहा है।
विश्वव्यापी हरे कृष्ण मूवमेंट के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी ने रथयात्रा को पूरे विश्व में पहुंचाया। उन्ही पदचिन्हों पर चलते हुए अब कोटा में भी जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन किया जा रहा हैं।

रथयात्रा में विशेष

गीता भवन परिसर में रथ यात्रा का महत्व बताया जाएगा और रथयात्रा का शुभारंभ रथ के आगे नारियल फोडक़र एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ रथ पर पूजा के साथ होगा | कोटा के महराज इज्यराज सिंह जी के द्वारा रथ का उद्धघाटन किया जाएगा।
भक्तो को रस्सियों से रथ को खींचने का आनंद लेंगे | इस 3 किलोमीटर की लम्बी यात्रा में कीर्तन ग्रुप करतल एवं मृदंगा के साथ भगवान् का गुणगान करते हुए चलेंगे । इस यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर अनेकों संस्था एवं संगठनों द्वारा रथयात्रा का स्वागत एवं भक्तों के लिए प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की गई है |

तीन नहीं, एक ही रथ होगा

इस रथयात्रा में तीन नहीं, बल्कि एक ही रथ होगा। इसमें भाई बलदेव, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ विराजमान होंगे। रथ की चौड़ाई 10 फीट लंबाई 15 फीट ऊंचाई 25 फीट और रस्सी 108 फीट की होगी। इस रथ का रंग जगन्नाथपुरी के रथ रंग जैसा ही पीला और लाल होगा। यह रथ अहमदाबाद में बनाया जा रहा है।