अमेज़न पर जल्द शुरु होगी 'ग्रेट रिपब्लिक डे' सेल, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स पर मिलेगी भारी छूट

जयपुर। ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने आज ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की घोषणा कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने फिलहाल साइट पर 'कमिंग सून' टैग के साथ पेज लिस्ट किया है। Amazon Prime मेंबर्स के लिए इस सेल को हमेशा की तरह 24 घंटे पहले लाइव कर दिया जाएगा। इस सेल के दौरान ग्राहकों को 70 प्रतिशत छूट के साथ प्रोडेक्ट्स बेचे जायेंगे। साथ ही एक्सचेंज आॅफर भी लागू होंगे।
छूट और ऑफ़र
इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन डिवाइसेज के साथ-साथ टीवी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक, कैमरा और लैपटॉप पर 70 प्रतिशत तक की छूट और अमेज़न एलेक्सा, फायर टीवी और किंडल डिवाइस पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
SBI क्रेडिट कार्डधारी इस सेल के दौरान 10 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, इस सेल के दौरान 80 से अधिक सैमसंग, श्याओमी और टेक्नो स्मार्टफोन्स लॉन्च किये जायेंगे।
ग्राहकों के कलिए Amazon बैंक ऑफर्स भी देगा जिसमें SBI कार्ड पर अतिरिक्त छूट, बजाज फिनसर्व पर नो-कॉस्ट EMI और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए छूट शामिल है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

इस सेल के दौरान Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फायर टीवी डिवाइसेज पर 48 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, साथ ही किंडल रीडर्स पर 3,400 रुपये तक की छूट मिलेगी। साथ ही सेल में इको स्मार्ट डिस्प्ले पर 45 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस सेल के दौरान स्मार्टवॉच पर भी 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जायेगा। Amazon Great Republic Day सेल के दौरान लैपटॉप पर 40,000 रुपये तक की छूट मिलने वाली है। बड़े अप्लायंसेज की बात करें तो रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन और टीवी पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।