जयपुर। इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप ने एक नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नये फीचर के बाद ग्रुप एडमिन अब एक व्हाट्एप ग्रुप में अधिक से अधिक 512 नंबर्स को जोड सकते हैं। कंपनी ने पिछले महीने ही ग्रुप चैट के लिए एक नए फीचर की घोषणा की थी जिससे ग्रुप एडमिन एक ग्रुप में 512 प्रतिभागियों को जोड़ सकेंगे। अब, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने इसकी घोषणा के तुरंत बाद व्हाट्सएप के एंड्रॉइड, आईओएस और डेस्कटॉप-आधारित ऐप के बीटा संस्करण में फीचर को रोल आउट कर दिया था। अब, एक महीने बाद, कंपनी ने इस सुविधा को दुनिया भर में अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
यदि आप अपने WhatsApp ग्रुप में 512 यूजर्स को नहीं जोड पा रहे हैं इसका मतलब आपके फोन में WhatsApp अपडेट नहीं है। अगर अपडेट नहीं है तो निम्न प्रकार इसे अपडेट कर सकते हैं।
आईओएस पर व्हाट्सएप को अपडेट करने के लिए, ऐप स्टोर पर जाएं, व्हाट्सएप देखें और फीचर पाने के लिए अपडेट विकल्प को हिट करें। वहीं आप Android फ़ोन के लिए भी इसी तरह की ट्रिक का उपयोग कर सकते हैं। व्हाट्सएप के डेस्कटॉप ऐप में फीचर पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर जाएं, व्हाट्सएप सर्च करें और फिर अपडेट बटन दबाएं।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक ग्रुप में 512 सदस्यों को जोड़ने की क्षमता ही एकमात्र फीचर नहीं दिया है। कंपनी ने मैसेज रिएक्शन और एक बार में 2GB तक की फाइल शेयर करने की क्षमता जैसी सुविधाओं को भी रोल आउट किया है। पहले व्हाट्सएप यूजर्स केवल 100MB साइज तक की फाइल ही शेयर कर सकते थे।