संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी /चंंवरा
गुड़ा की छात्रा मीना कुमावत का नीट परीक्षा 2021 में ऑल इण्डिया रैंक 2643 प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व इसकी बड़ी बहन नीलम कुमावत का भी नीट में चयन हो चुका है। वह अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पौंख के आदर्श स्कूल की सचिव शीला सैनी ने छात्रा मीना कुमावत का माला पहनाकर सम्मान किया।प्रबंध निदेशक पंकज शर्मा ने बताया कि अध्ययन काल के दौरान ही छात्राओं की मां का एक हृदय विदारक बस दुर्घटना में निधन हो गया था। दोनों बहनों ने अपनी यह सफलता अपनी दिवंगत मां को समर्पित की है।अपनी सफलता का श्रेय अपने आदर्श परिवार और गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर निदेशक महावीर सैनी ,प्रधानाचार्य सुरेश स्वामी,नवीन कटारिया,समस्त स्टाफ ,विद्यार्थी और ग्रामवासी उपस्थित थे।