ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
हवाई दौरों से नहीं जमीनी हकीकत से बुझेगी शहर की प्यास:-गुंजल
चार दिन से कोटा उत्तर की जनता प्यासी
कोटा:- पूरे शहर में चार दिन से बने बाढ़ के हालात के बाद आज मुख्यमंत्री व मंत्री धारीवाल के हवाई दौरे पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कोटा उत्तर की जनता चार दिन से प्यासी है। शहर की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए हैं लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं।
गुंजल ने कहा कि मुख्यमंत्री के हवाई दौरे कराने से काम नहीं चलेगा जमीनी हकीकत जमीन से ही पता चलेगी। उन्होंने कहा कि चंद पानी के टैंकरों से शहरवासियों की प्यास नहीं बुझाई जा सकती है गुंजल ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करें अन्यथा जलदाय विभाग का घेराव किया जाएगा ।
गुंजल ने कहा कि लोगों के घरों के बाहर से चार दिंनो से पानी नहीं उतर रहा और घरों के नल चार दिन से नहीं टपक रहे। पिछले चार दिनों से कोटा उत्तर विधानसभा विशेष रूप से प्यासी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन समय रहते व्यवस्थाएं सुधारें शहरवासियों को पीने का पानी व बाढ़ पीड़ितों को भोजन सहित रहने की व्यवस्थाए सुचारू करें।
गुंजल ने कहा कि अनियोजित विकास के चलते जहाँ एक और पूरा शहर दरिया बना हुआ है। शहर का कोई रोड़ चलने लायक नहीं बचा है। पेयजल व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।
गुंजल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति सुचारू नही हुई तो जलदाय विभाग का घेराव किया जाएगा।