गुरु पूजन के साथ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

गुरु पूजन के साथ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा महानगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शहर में कई जगह जगह गुरु का पूजन वंदन हवन पूजन एवं सम्मान समारोह तथा भंडारों का आयोजन हुआ।

रामानुजन मानव जागृति एवं गौ सेवा संस्थान केेे तत्वावधान में पुराने तिलक स्कूल खड़े गणेश जी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर गुरु जी का वंदन पूजन किया गया वही श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई गुरुवर पंडित रामावतार शास्त्री का श्रद्धालुओं ने पूजन वंदन कर गुरु पूर्णिमा मनाई इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन परम पूज्य पंडित रामावतार शास्त्री के मार्गदर्शन में हुआं जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की।