Baran : शिव आराधना से होती है सुख की प्राप्ति
बारां 16 जुलाई। शहर के कोटा रोड स्थित उत्तम कॉलोनी में आयोजित श्री महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को पांचवे दिन गणेशजी की झांकी सजाई गई। जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा वाचक आचार्य चूड़ामणी पांडेय ने कथा में गणेशजी की जन्म, हाथी का सिर लगने तथा उनके विवाह एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग मे मल्लिकार्जुन शिवलिंग के प्रादुर्भाव की कथा का वर्णन किया। आचार्य ने कथा में सन्तान प्राप्ति, गृह शांति व शीघ्र विवाह के उपाय बताए। साथ ही अन्य रोचक प्रसंगों का रोचक वर्णन किया। कथा के दौरान मधुर भजन प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने मुधर भजनों पर नृत्य किया। आचार्य पांडेय ने कहा कि शिव की आराधना से मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है।