जयपुर। कुछ दिनों पहले ही आम आमदी पार्टी की तरफ से राज्यसभा में नामित किये गये क्रिकेटर नेता हरभजन सिंह ने आज बड़ी घोषणा की है। हरभजन ने ट्विट के माध्यम से घोषणा की कि वह किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपने राज्यसभा वेतन का योगदान देंगे और एक राज्यसभा सदस्य के रूप में वह देश की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
आप सांसद हरभजन सिंह ने ट्विट करते हुए लिखा, "राज्यसभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपने रुपये के वेतन का योगदान करना चाहता हूं। मैं अपने देश की बेहतरी में योगदान करने के लिए शामिल हुआ हूं और जो कुछ भी कर सकता हूं वह करूंगा। जय हिंद,"।
हरभजन सिंह पिछले महीने बने थे सासंद
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा के लिए पिछले महिने ही निर्विरोध चुना गया था। हरभजन के अलावा पिछले महिने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक और उद्योगपति संजीव अरोड़ा को राज्यसभा के लिए नामित किया था। सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है।
कांग्रेस में जाने की थी अफवाह
आप द्वारा सांसद नामित किये जाने से पहले हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की जिसकी फोटो ट्विटर पर भी शेयर की गई थी। इस तस्वीर ने हरभजन के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को जन्म दे दिया था। लेकिन, बाद में हरभजन ने आप में शामिल होकर सभी अफवाहों का खंडन कर दिया। नों की एक तस्वीर ने श्री सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को जन्म दिया, जिसका उन्होंने बाद में खंडन किया।
टि