2 जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, हाल ही में छोडी थी कांग्रेस

जयपुर। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल में ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस का दामन छोड दिया था। सूत्रों के मुताबिक अब हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा में शामिल होने वाले हैं। एएनआई के अनुसार, हार्दिक ने समाचार एजेंसी को पुष्टि की है कि वह 2 जून को भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद, हार्दिक ने कांग्रेस नेतृत्व को फटकार लगाई थी और पार्टी नेताओं द्वारा "हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक और घृणित टिप्पणी" पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

वहीं हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष की आलोचना की, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था कि कुत्तों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों पर पेशाब किया था। बता दें कि आज, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया कि कुत्ते राम मंदिर की ईंटों पर पेशाब करते हैं। इस ट्विट को लेकर हार्दिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। फिर उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं से सवाल किया, "भगवान श्री राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान के खिलाफ बयान करते रहते हैं।

बता दें कि 19 मई को, पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हार्दिक ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर उनकी बात नहीं सुनने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने "एसी कक्षों में बैठकर" उनके राजनीतिक प्रयास को बाधित करने की कोशिश की। इस बीच, गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने दावा किया है कि पटेल ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें डर था कि उनके खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामलों में उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इस साल गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं।