-विराटनगर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश सैनी की चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
शाहपुरा न्यूज - हरियाणा के प्रसिद्ध सिंगर व डीजे किंग अमित सैनी रोहतकीय कल बुधवार को विराटनगर में आयेंगे। यहाँ पर विराटनगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याक्षी चन्द्र प्रकाश सैनी के समर्थन में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे। आपको बतादे कि सिंगर अमित सैनी रोहितकीय का हर सोंग सोशल मीडिया व यूट्यूब पर खूब वायरल होते है। अमित सैनी के हरियाणी गानों की दुनिया दिवानी है। इनके करोडों की संख्या में फैन फॉलोवर्स है। अमित सैनी के गानें मिलियन में लोग सुनते है। युवाओं को अमित सैनी के सोंग बहुत अच्छे लगते है इसलिए अमित सैनी को सुनने के लिए विराटनगर में युवाओं की खूब भीड़ आयेगी। इस दौरान अमित सैनी का स्वागत और अभिनन्दन भी किया जायेगा।