3 दिनों से लापता हरियाणा का व्यक्ति यूपी में मृत मिला

Up news desk। हरियाणा का एक आदमी जो पिछले 3 तीनों से लापता चला रहा था वह  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बंद कार में मृत पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला था और उसका शव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के छपर थाना क्षेत्र में एक बंद कार में मिला था। 
 सर्किल अधिकारी यतेंद्र सिंह नगर ने कहा, "मोहन नाम के एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को एक कार के अंदर मिला था। पहचान उसके आधार कार्ड के आधार पर की गई थी। वह हरियाणा के सोनीपत जिले का मूल निवासी है।" शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मोहन पिछले तीन दिन से लापता था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवक की हत्या किसने की है।