Benefits of Coconut Oil: ज्यादातर लोग रोजाना नारियल तेल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वहीं, चमकती त्वचा और खूबसूरत बालों के लिए नारियल तेल का प्रयोग काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर बालों की देखभाल में बहुत से लोग नारियल तेल का इस्तेमाल गंभीरता से करते हैं। लेकिन क्या आप बालों के लिए नारियल तेल के फायदे जानते हैं? आपको बता दें कि नारियल का तेल बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाने में अच्छा काम करता है।
वैसे तो हेयर ऑयलिंग से लेकर हेयर मास्क तक में कोकोनट ऑयल मिक्स करना नॉर्मल बात है, लेकिन बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं बालों को स्वस्थ रखने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है। आइए आपको बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल और इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताते हैं।
नारियल के तेल का इस्तेमाल
बालों में नारियल तेल लगाने के लिए आप इसे सीधे लगा सकते हैं। वहीं, गर्म नारियल तेल से स्कैल्प और बालों की मालिश करना सबसे अच्छा है। इसके अलावा नारियल तेल का हेयर मास्क बनाते समय नारियल के तेल में नींबू का रस, अंडे का सफेद भाग और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। फिर आधे घंटे के बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें और इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार ट्राई करें।
हेयर फॉल से पाएं निजात
एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और फैटी एसिड से भरपूर नारियल का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आपके बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
डैंड्रफ गायब हो जाएगा
नारियल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ और बालों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही नारियल का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है और स्कैल्प पर रूखेपन को कम करके नमी बनाए रखने में मदद करता है।
बालों के विकास में प्रभावी
नारियल का तेल बालों को स्वस्थ बनाने के लिए भी जाना जाता है। बालों की देखभाल में नारियल का तेल पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर बालों को स्वस्थ बनाने का काम करता है। जिससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।
हेयर डैमेज से छुटकारा
नारियल का तेल लगाकर आप हेयर डैमेज को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आपको बता दें कि बालों को धोने से 3-4 घंटे पहले नारियल का तेल लगाने से क्षतिग्रस्त बाल ठीक हो जाते हैं और आपके बाल खूबसूरत दिखने लगते हैं।